Ranchi News: बाइक की टक्कर से दुधारू मवेशी की मौत, तीन युवक घायल
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी-ब्राम्बे सड़क पर बारीडीह गांव के पास शनिवार को बाईक की टक्कर से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल भेजा। मृत गाय बारीडीह निवासी सुधा कुमारी, पति स्वर्गीय दीपक गोप की बताई गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.