Ranchi News: बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल
रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर-बुढ़मू मुख्य पथ पर दुमदुमिया टोंगरी के पास मंगलवार देर शाम बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल मांडर बाजारटांड़ निवासी 30 वर्षीय शमीना परवीन को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल मांडर लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। बताया गया कि शमीना परवीन चेहल्लुम मेला देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान दुमदुमिया टोंगरी निवासी 23 वर्षीय तस्लीम अंसारी बाइक से अनियंत्रित होकर शमीना को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शमीना गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद दोनों को रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार शमीना को काफी चोट लगी है और उसकी स्थिति चिंताजनक थी। वहीं तस्लीम अंसारी को मामूली चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.