Ranchi News: बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, तीन युवक घायल
रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। बुढ़ाखुखरा-कैमबो मार्ग पर रविवार सुबह करीब नौ बजे मेंठे चढ़ान के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार सोसई गांव निवासी 21 वर्षीय अनमोल खलखो, 16 वर्षीय सूरज एक्का और 20 वर्षीय रोहित लोहरा घायल हो गये। इनमें गंभीर रूप से घायल अनमोल खलखो और रोहित लोहरा को प्राथमिक उपचार के बाद मांडर रेफरल अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया। बताया गया कि तीनों युवक एक ही बाइक से सरगांव गये थे। वहां से सोसई लौटने के दौरान सड़क के मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला और इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो युवकों की गंभीर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.