Ranchi News: बांकुड़ा में रैम्बो डांस ट्रूप की 'महिषासुर मर्दिनी' प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा स्थित रवींद्र भवन में स्वस्तिक डांस एकेडमी के वार्षिक समारोह के अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में मुरी के रैम्बो डांस ट्रूप ने अपनी नृत्य प्रस्तुति 'महिषासुर मर्दिनी' से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति में सिल्ली क्षेत्र के मुरी निवासी मोहन साहिस ने भी हिस्सा लिया। 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के फाइनलिस्ट और 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5' में प्रस्तुति दे चुके रैम्बो डांस ट्रूप ने मां दुर्गा के 'महिषासुर मर्दिनी' स्वरूप पर आधारित नृत्य के माध्यम से भारतीय पौराणिक कथाओं, भक्ति और नृत्य कला का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कलाकारों की आकर्षक भाव-भंगिमाओं, दमदार अभिनय और प्रभावशाली मंचीय प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींचा। मोहन साहिस की सहभागिता से झारखंड के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.