Ranchi News: बस स्टैंड में सवारी को लेकर विवाद में हॉकर का सिर फोड़ा
रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड में सवारी को लेकर दो हॉकरों के बीच हुए विवाद में शहबाज आलम ने मो रिजवान को रॉड से वारकर सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पर हमलावर ने रिजवान के साथी इरशाद कुरैशी पर भी कातिलाना हमला किया, जिससे वह अचेत हो गया। रिजवान मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी लिखित शिकायत पर शहबाज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि शुक्रवार की शाम में बस स्टैंड में जावेद काउंटर के पास सवारी को लेकर सूचक के साथ शहबाज की बकझक हुई। उस समय वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया। इसके बाद सूचक जब स्टैंड के एक छोर की ओर जाने लगा तो पार्किंग स्थल के पास मौजूद शहबाज ने पहले अपशब्द कहे, इसके बाद रॉड से वार किया व भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.