Ranchi News: बस स्टैंड का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में नगर पंचायत खूंटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, अधोसंरचना विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, अर्बन वाटर सप्लाई योजना, होल्डिंग टैक्स एवं अन्य राजस्व संग्रह, साफ-सफाई व्यवस्था, नगर भवन निर्माण, बस स्टैंड संचालन सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। समीक्षा बैठक के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लंबित आवासों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.