Ranchi News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। रांची-चाईबासा एनएच-20 पर मुरहू पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुदा पंचायत के बलंगा बाड़ीडीह निवासी प्रीतम अहीर के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : एनएच 31 पर बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दो गंभीरघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक यात्री बस मुरहू से खूंटी होते हुए रांची की ओर जा रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मुरहू पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सदर अस्पताल, खूंटी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.