रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-मुरी मार्ग पर सिंगासराय के समीप शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे महालक्ष्मी यात्री बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मन्नू उरांव के रूप में हुई है। वह ओरमांझी थाना क्षेत्र के पौड़ाइयाटांड़ का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, मन्नू उरांव स्कूटी से अनगड़ा से जोन्हा की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही महालक्ष्मी यात्री बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह स्कूटी समेत बस के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...