Ranchi News: बस का कर रहे थे इंतजार, स्नैचरों ने छीनी चेन
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में बेखौफ अपराधी लगातार छिनतई की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नया मामला कोकर इलाके का है। कोकर चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक से चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात को बाइक सवार अपराधियों ने तब अंजाम दिया, जब सुशील मेहता अपने घर के पास खड़े थे। छिनतई की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी। सुशील मेहता ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सुशील मेहता ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन स्कूल बस का इंतजार घर के पास ही करते थे। बुधवार को भी बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीन ली। वह शोर मचाते हुए अपराधियों के पीछे दौड़े, लेकिन अपराधी तेजी से भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.