रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और अतिक्रमणमुक्त बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम की ओर से अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाकर अवैध संरचनाओं, होर्डिंग्स और सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान सेटेलाइट चौक (डीपीएस चौक) के पास अवैध रूप से संचालित दो गैरेज को हटाया गया। निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया। इसके अलावा वार्ड संख्या-44 के दरजी मोहल्ला स्थित जलसा सामुदायिक भवन के ऊपर अवैध रूप से लगाए गए तीन यूनिट होर्डिंग्स में से एक यूनिट को काटकर हटा दिया गया। वहीं, खेलगांव क्षेत्र में भी निगम की टीम ने कार्रवाई की। यहां चार अवैध ...