Ranchi News: बरियातू में सब्जी खरीदने बाजार गई नाबालिग लापता, लोगों में आक्रोश
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग सोमवार को शाम में घर से निकलने के बाद से लापता है। वह सब्जी की खरीदारी करने के लिए बाजार जाने की बात कहकर अपने आवास से निकली थी। अपने साथ वह पिता का मोबाइल फोन भी ले गई थी। देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक, उसे जोड़ा तालाब क्षेत्र के सत्तार कॉलोनी में रहने वाला युवक जैद खान झांसा देकर ले भागा है। परिजन की लिखित शिकायत पर मंगलवार को केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों के बीच घटना को लेकर आक्रोश है। केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस नाबालिग की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.