Ranchi News: बनई के बुजुर्ग किसानों ने समूह बनकर पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के बनई गांव में बुजुर्ग किसानों ने संगठित होकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। गांव के किसानों ने किसान बुजुर्ग समूह का गठन कर न केवल आपसी सहयोग की परंपरा को मजबूत किया है, बल्कि खेती-किसानी के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सराहनीय पहल की है। इस सम्बंध समिति के अध्यक्ष रामलखन नाग ने बताया कि वर्ष 2023 में किसान बुजुर्ग समूह का गठन किया गया था। समूह के सभी सदस्य प्रत्येक सप्ताह 20 रुपये की नियमित बचत करते हैं। इसी बचत राशि को समूह के माध्यम से कम ब्याज पर जरूरतमंद किसानों को खेती-किसानी के लिए ऋण के रूप में उपलब्ध कराया जाता है। इससे किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल जाती है और उन्हें बाहरी स्रोतों से अधिक ब्याज पर कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
समूह की आर्थिक व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.