Ranchi News: बदहाल सड़कों और जलजमाव से जूझ रही बेड़ो बस्ती
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बेड़ो बस्ती वर्षों से बदहाली का सामना कर रही है। बस्ती को मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कें जर्जर हैं। बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह गंदा पानी और कीचड़ जमा हो गया है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है। जलजमाव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालक भी फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बस्ती में सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। पेयजल, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता विकास का भरोसा देते हैं, लेकिन चुनाव के बाद समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन और जनप्रतिनिधियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.