Ranchi News: बढ़ी मेले की रौनक, श्रद्धा पखार रही पांव
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जगन्नाथपुर मेले में शनिवार को तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मौसीबाड़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान बलभद्र, बहन सुभद्रा और महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर न्यास समिति के स्वयंसेवकों की देखरेख में महिलाओं और पुरुषों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था थी। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि रथयात्रा के दूसरे से चौथे दिन तक भगवान के विग्रहों की दैनिक पूजा, मंगला आरती, शृंगार और संध्या भोग का विशेष आयोजन होता है। इसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। दूसरी ओर, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के बीच सुहाने मौसम में मेला घूमने वालों में उत्साह दिखा। महिलाओं और बच्चों ने झूलों तथा मनोरंजन के अन्य साधनों का आनं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.