Ranchi News: बड़गई में बनेगा पशु आश्रय-सह-जन्म नियंत्रण केंद्र
रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शुक्रवार को निगम की टीम के साथ बड़गाई में प्रस्तावित पशु आश्रय सह जन्म नियंत्रण केंद्र के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। बताया कि केंद्र के निर्माण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार की ओर से रांची नगर निगम को 2.10 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। मौजा बड़गई, खाता संख्या-140 और प्लॉट संख्या-767 में कुल 1 एकड़ 90 डिसमिल भूमि में से 20.2 डिसमिल जमीन पर पशु आश्रय सह जन्म नियंत्रण केंद्र विकसित किया जाएगा। यहां आवारा श्वानों की नसबंदी, टीकाकरण और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी। इससे श्वानों की आबादी को मानवीय तरीके से नियंत्रित करने के साथ रेबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.