रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। काठीटाड़ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में बजरंगबली के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी मुंबई से आए कुशल कारीगरों को सौंपी गई है, जो दीवारों और स्तंभों पर बारीक नक्काशी कर रहे हैं। संगमरमर और पत्थरों पर उकेरी जा रही कलाकृतियां मंदिर की सुंदरता को और निखार रही हैं। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर का निर्माण आधुनिक शैली और पारंपरिक कला के समन्वय के साथ किया जा रहा है। निर्माण कार्य में गांव के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। सहयोग की अपीलमंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण में आर्थिक और श्रमदान के रूप में सहयोग करने की अपील की है। समिति का कहना है कि सभी के सहयोग से निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ...