Ranchi News: बजरंगबली मंदिर निर्माण का ढलाई कार्य शुरू
रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो के जामटोली रोड स्थित अंबाटोली में मोहल्लेवासियों के आपसी सहयोग से बन रहे बजरंगबली मंदिर के निर्माण कार्य का ढलाई चरण जोरों पर है। मंगलवार को प्रथम चरण की ढलाई शुरू हुई। मंदिर निर्माण का अभी कई अन्य कार्य शेष है। मोहल्लेवासियों ने बेड़ो क्षेत्र के लोगों से मंदिर निर्माण में स्वेच्छा से सहयोग करने की अपील की है। मंदिर निर्माण कार्य में अंबाटोली मोहल्ले के लखन बड़ाइक, साधन कुमार राय, रामबालक साहू, वीरेंद्र साहू, राजेश्वर साहू, जय नारायण ठाकुर, सुदर्शन दास, बिमलेश खन्ना, मृत्युंजय नाथ देवघरिया, भारती सिंह समेत सभी मोहल्लेवासी सराहनीय योगदान दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.