Ranchi News: बच्चों ने बनाई 700 राखियां, सैनिकों के लिए भेजी गईं
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। डाक विभाग की ओर से सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल, बुंडू में सोमवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक डाक विभाग अजय कुमार थे। मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव मनीष कुमार भगत और ओएस मेल रमेश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत किया। बच्चों द्वारा बनाई गई करीब 700 राखियों में से तीन सर्वश्रेष्ठ राखियों का चयन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। चयनित राखियां देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राखी प्रतियोगिता में 200 छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.