Ranchi News: बच्चों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बेड़ो के तत्वावधान में शुक्रवार को विशु भगत मेमोरियल महिला महाविद्यालय के सभागार में वित्तीय समावेशन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक मनीष झा ने छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं, यूपीआई, साइबर सुरक्षा और जीरो बैलेंस खाते की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित डिजिटल लेनदेन और बैंकिंग सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सहायक संतोष बारला, संजय कच्छप तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.