रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेड़ो परिसर में मंगलवार को बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावक सह मातृ सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार और अभिभावक प्रतिनिधि पुष्पा देवी ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला घर और माता-पिता उनके पहले गुरु होते हैं। विद्यालय सचिव वाणी कुमार रॉय ने कहा कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए विद्यालय के साथ अभिभावकों का सहयोग भी जरूरी है। अभिभावक प्रतिनिधि पुष्पा देवी ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर प्रयास करें तो बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नीरज मिश्रा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ शांति मंत्र का पाठ हुआ। मौके पर सह सचिव यमुना प्रसाद सिंह समेत विद्यालय के सैकड़ों अ...