रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसलाटोली के सहायक अध्यापक अमर महतो ने कक्षा छह में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र आनंद मुंडा को अपनी ओर से साइकिल खरीदकर दी। हर साल की तरह इस वर्ष भी उन्होंने बच्चों से किए वादे के अनुसार साइकिल पुरस्कार में दी। अमर महतो ने कक्षा छह में उपस्थिति बढ़ाने के लिए कई साल पहले घोषणा की थी कि सबसे अधिक हाजिरी वाले छात्र या छात्रा को वह अपने मानदेय से साइकिल खरीदकर देंगे। इस वर्ष कक्षा में 15 बच्चों की उपस्थिति बराबर रही। इसके बाद शिक्षकों ने सभी के बीच लॉटरी कराई, जिसमें आनंद मुंडा विजेता बने। विद्यालय के प्राचार्य सिपरियन रुंडा ने आनंद को साइकिल प्रदान की। मामले की जानकारी मिलने पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि शिक्षक अमर महतो का प्रयास सराहनीय है। उन्ह...