रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। शहीद प्रमोद-शमीम मेधा तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माझी ने कहा कि बच्चे शिक्षा ग्रहण करें, पढ़ने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा कि सफलता का आधार शिक्षा है। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेना चाहिए। राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ बच्चों को उठाना चाहिए। पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए संसाधनों की कमी नहीं है। इससे पहले शहीद प्रमोद-शमीम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। प्रेमचंद उच्च विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: प्रेमचंद उच्च विद्यालय के विद्यार्थी मेधा सम्मा...