Ranchi News: बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों ने रांची-पिठोरिया मार्ग किया जाम
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के केला बगान के समीप सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत के बाद गुरुवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-पिठोरिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया। बुधवार रात बाइक की चपेट में आने से माहिरा कुमारी की मौत हो गई थी। घटना के बाद गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने मृत बच्ची के परिजनों को मुआवजा देने और आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण रांची-पिठोरिया मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पिठोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को समझाते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सरकारी स्तर से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.