Ranchi News: बकरी बाजार में शिव परिवार व हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ के दुर्गा मंदिर परिसर में चार दिवसीय शिव परिवार और हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा का छह दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार से शुरू हुआ। इस अवसर पर राजस्थान मित्र मंडल शिव मंदिर से बकरी बाजार तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 31 परिवारों ने हिस्सा लिया। नागपुरी ढोल-ताशे, छऊ नृत्य और बोल-बम के जयकारों के बीच श्रद्धालु जलयात्रा लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। संघ के प्रवक्ता अमित बजाज ने बताया कि आचार्यों ने पहले दिन विधिवत पूजन कराया। 15 से 17 अगस्त तक अधिवास व नगर भ्रमण, 18 को प्राण प्रतिष्ठा, महारुद्राभिषेक व सुंदरकांड पाठ होगा और 19 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.