Ranchi News: बकरी बाजार दुर्गा मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा 14 से
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: रांची। भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 14 से 18 अगस्त तक चार दिवसीय शिव परिवार एवं हनुमानजी की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा। संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल और अमित बजाज ने बताया कि राजस्थान के धौलपुर पत्थरों से निर्मित मंदिर में प्रतिमाओं का नवनिर्माण पूरा हो चुका है। अनुष्ठान की शुरुआत 14 अगस्त को कलश यात्रा व छऊ नृत्य के साथ होगी। इसके बाद विभिन्न अधिवास पूजन, 17 को नगर यात्रा तथा 18 अगस्त को प्राण प्रतिष्ठा, महारुद्राभिषेक व प्रसाद वितरण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.