Ranchi News: बकरी चराने निकली छात्रा की कुएं में डूबने से मौत
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र के फुसराटांड़ गांव में बुधवार की शाम कुएं में डूबने से 12 वर्षीय छात्रा संतोषी खलखो की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। बताया जाता है कि मनकी खलखो की पुत्री संतोषी बुधवार दोपहर बकरी चराने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर से करीब आधा किलोमीटर दूर घास से ढके एक कुएं के पास उसकी चप्पल मिली। आशंका होने पर ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाश की गयी, जहां से संतोषी का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। परिजनों ने बताया कि संतोषी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वह मांडर राजकीय मध्य विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.