Ranchi News: बकरी को बचाने में पलटा ऑटो, छात्रा समेत दो घायल
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा गांव के समीप बुधवार को बकरी को बचाने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार श्री हरि हाई स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा सुमति बाघवार समेत दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कोरकोटोली गांव निवासी सुमति बाघवार स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ ऑटो से घर लौट रही थी। इसी दौरान कुल्डा गांव के पास अचानक एक बकरी सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया।दुर्घटना में बानाबीरा गांव निवासी कुलदीप तोपनो को गंभीर चोटें आईं। वहीं ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें लगीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और इलाज के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.