Ranchi News: बंद मकान से तीन लाख के जेवर और नकदी चोरी
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 30 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता गृहस्वामी के करीब दस दिनों बाद घर लौटने पर चला। चान्हो प्रखंड में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत सकलु उरांव ने बताया कि छह अगस्त को वह घर में ताला लगाकर सपरिवार रांची गए थे। 15 अगस्त को वापस लौटने पर मकान की छत पर बने सीढ़ी रूम का एस्बेस्टस टूटा मिला। अंदर जाने पर कमरे में रखा बक्सा और अलमारी खुला पाया गया। जांच करने पर घर से 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी की गले की चेन व अन्य आभूषण के अलावा कांसा-पीतल के कई बड़े बर्तन गायब मिले।आशंका है कि चोर एस्बेस्टस शीट हटाकर घर के अंदर दाखिल हुए और घटना को अंजाम दिया। सकलु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.