Ranchi News: बंद घर का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी
रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिर्रा भवानीनगर में अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित जितेंद्र कुमार, पिता स्व. रंगनाथ दुबे ने रातू थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। जितेंद्र ममता वाहन के चालक हैं। 26 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे नगड़ी लादा की सहिया ने मरीज को ले जाने के लिए फोन किया। इसके बाद वह घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर रिम्स चले गए। उनकी पत्नी और बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे। लौटने पर मुख्य दरवाजे और अलमारी का ताला टूटा मिला। घर का सामान बिखरा था। जिस कमरे में पत्नी और बच्चे सो रहे थे, उसकी कुंडी अंदर से लगी थी। जितेंद्र ने आवाज देकर पत्नी को जगाया और चोरी की जानकारी दी। जांच करने पर अलमारी से सोने का नेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.