Ranchi News: बंद क्वार्टर से चोरी मामले में दो आरोपियों को जेल
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने कांके रोड के शिवपुरी में एक बंद क्वार्टर से चोरी मामले में दो आरोपियों राहुल कुमार सिन्हा उर्फ रबाड़ा और गोलू कुमार निषाद को गिरफ्तार किया है। पीड़ित सुरेंद्र कुमार सिंह की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए तीन पंखे, तार से गलाया हुआ तांबा और स्विच बोर्ड बरामद किए। राहुल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.