Ranchi News: बंदोबस्ती रद्द करने के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। चतरा गांव के खाता संख्या 226, प्लॉट संख्या 20 की भूमि की बंदोबस्ती रद्द किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को अनगड़ा अंचल कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। अमरनाथ महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि 45 वर्षों से पीड़ित परिवार के पास बंदोबस्त है। इसके बावजूद बंदोबस्ती रद्द करने की कार्रवाई में नियमों का पालन नहीं किया गया और परिवार को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि कार्रवाई की जानकारी परिवार को समाचार पत्रों के माध्यम से मिली, प्रशासन की ओर से कोई विधिवत सूचना नहीं दी गई। ज्ञापन में रद्दीकरण आदेश की प्रमाणित प्रति, सीओ की अनुशंसा रिपोर्ट, केस नंबर, ऑर्डर शीट, नोटिस तामिला का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.