रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के कचहरी रोड स्थित होटल कॉरिंथिया में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का रांची पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार देर रात की गई छापेमारी में पुलिस ने होटल से 3 युवतियों और 9 युवकों समेत कुल 12 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। पकड़ी गई युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि होटल का मालिक और मैनेजर लड़कियों को बाहर से लाकर उनसे जबरन देह व्यापार करवा रहे थे। दरअसल, सीनियर एसपी (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम ने लालपुर और कोतवाली थाना क्षेत्रों के आधा दर्जन से अधिक होटलों और बार में औचक जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को कॉरिंथिया होटल में संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली। विशेष जांच के दौरान होटल के कमरों...