Ranchi News: बंगाल-आंध्र के नारियल, बिहार के गागल की बाजार में खूब मांग
रांची, नवम्बर 12 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर बकरी बाजार और जिला स्कूल परिसर में विशेष बाजार सज गए हैं। पूजन सामग्री के साथ-साथ मिट्टी के बर्तन और चूल्हे की खूब खरीदारी हो रही है। पर्व को देखते हुए दूसरे राज्यों और ग्रामीण क्षेत्रों से भी पूजन सामग्री की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में कुछ वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है। छठ के बाजार में मांग की पूर्ति के लिए पश्चिम बंगाल व आंध्र प्रदेश से सूखे नारियल मंगाए गए हैं। वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर से गागल की आपूर्ति की जा रही है। इनकी बाजार में खूब मांग है। पिछले वर्ष की तुलना में सूखे नारियल की कीमतों में पांच से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में पूजा के लिए गोइठा भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा बांस से बने सूप और दउरा की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.