रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में पूजा के मौके पर चोरों का तांडव जारी है। ताजा मामला लोअर बाजार थाना क्षेत्र का है। अलबर्ट कंपाउंड के नलिनी पैलेस स्थित एक फ्लैट का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत करीब एक लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। इस संबंध में फ्लैट मालिक संतोष पाठक ने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर की सुबह करीब पौने सात बजे एक महिला अपने बच्चे के साथ अपार्टमेंट में दाखिल हुई थी। आरोप है कि महिला ने उनके फ्लैट से चार मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये नकद और लेडीज बैग में रखे कुछ सामान की चोरी की और इसके बाद फरार हो गई। चोरी की वारदात फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है। इधर, पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्त...