रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला फोरलेन सड़क बनने के बाद बेड़ो के केशा मोड़ से बारीडीह तक गुजरने वाली पुरानी रांची-गुमला सड़क बदहाल हो गई है। करीब चार किलोमीटर लंबा यह मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, व्यापारी तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क के कारण वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखने में कठिनाई होती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रातू के झिरी से मुंडा चौक तक पांच किमी कच्ची सड़क बदहाल ग्रामीणों, दुकानदारों और विद्यार्थियों ने बताया कि सड़क का निर्मा...