रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: रांची। कोकर के बांधगाड़ी में एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में आधा घंटे बंधक बनाकर मारपीट की गई। इस संबंध में सविता टोप्पो ने आरोपी राजकुमार गोप पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सविता ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र विक्की टोप्पो पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा। आरोपी राजकुमार उसे घर से उठाकर तीन अक्तूबर को अपने घर ले गया। वहां रात में आधे घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस बीच उसके साथ मारपीट भी की। हालांकि उसके पास से कोई मोबाइल बरामद नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...