रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: रांची। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मद्देनजर झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आड्रे हाउस में दो दिनी फोटो प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय व दिनेश सोनी ने किया। प्रदर्शनी में करीब दो सौ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। इसमें झारखंड की विविधता को दर्शाया गया। इसमें राज्य के मंत्री, आईपीएस अफसरों आदि ने भी अपने द्वारा खींची तस्वीरों को प्रदर्शित कराया। यह भी पढ़ें- विश्व फोटोग्राफी डे- शौक से शुरु हुई फोटोग्राफी ने दिलाई पहचान यह भी पढ़ें- Ranchi News: विश्व फोटोग्राफी डे: शौक से शुरू हुई फोटोग्राफी ने दिलाई पहचान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...