Ranchi News: फैसले के छह माह बाद भी सदर में इवनिंग ओटी शुरू नहीं
रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में मरीजों को राहत देने और ऑपरेशन की पेंडेंसी कम करने के लिए ऑर्थोपेडिक, न्यूरो सर्जरी और गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में इवनिंग ओटी (शाम की पाली में ऑपरेशन) शुरू करने का निर्णय लिए छह माह बीत चुके हैं, लेकिन यह व्यवस्था अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। अस्पताल प्रबंधन ने दिन की ओटी के साथ शाम में भी ऑपरेशन शुरू करने की योजना बनाई थी। उद्देश्य मरीजों के बढ़ते दबाव को कम करना था। यदि शाम की ओटी शुरू हो जाती, तो रोजाना लगभग 10 अतिरिक्त मरीजों के ऑपरेशन संभव हो पाते। इससे गंभीर मरीजों को हफ्तों लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता और उन्हें समय पर इलाज मिल पाता।इधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों और विभागीय तैयारियों को देखते हुए व्यवस्था लागू करने पर काम चल रहा है। जल्द ही इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.