Ranchi News: फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बन युवक से 5.11 लाख की ठगी
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। इटकी निवासी मोसद्दिक आलम से सोशल मीडिया मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोसद्दिक के अनुसार, 17 अक्तूबर को उनके अंकल के नाम व फोटो वाली आईडी से संदेश आया, जिसमें सऊदी अरब से 6.10 लाख रुपये भेजने का झांसा दिया गया।
ठगी का तरीका इसके बाद वीजा-पासपोर्ट की अवधि खत्म होने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर मदद मांगी गई। पीड़ित ने टूर एंड ट्रैवल्स प्रतिनिधि के कहने पर डेढ़ लाख, इकामा बनवाने के लिए 1.60 लाख और कफाला बकाये के नाम पर 2.10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ई-नंबर वीजा के नाम पर और 5 लाख रुपये मांगने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। --------------- रांची। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.