रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश की राज्यस्तरीय बैठक शनिवार को अशोकनगर कॉलोनी के मंदिर परिसर में दिन के 12 बजे से होगी। झारखंड के वित्त एवं वाणिज्य विभाग के मंत्री राधाकृष्ण किशोर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। संगठन के प्रधान महासचिव ज्ञानदेव झा ने बताया कि बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदधारी शामिल होंगे। बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग से संबद्ध 25 हजार राशन दुकानदारों की समस्या और अधिकारियों की उदासीनता को लेकर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- Jamtara News: 03 को रांची में जुटेंगे राज्यभर के पीडीएस दुकानदार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...