रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर रात करीब पौने दो बजे अज्ञात चोरों ने बेड़ो बाजार टांड़ स्थित रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर कृष्णा फूड प्लाजा की दुकान के पीछे का ताला तोड़कर पांच गैस सिलेंडर चोरी कर लिए।

घटना का विवरण इसी दौरान शौच के लिए उठे कुछ ग्रामीणों ने घर के बाहर लगे बल्ब गायब देखे और बाजार की ओर से तीन-चार लोगों की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर उन्होंने कुछ लोगों को गैस सिलेंडर ले जाते देखा। ग्रामीणों के शोर मचाते ही चोर सिलेंडर लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कफील अहमद सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे।

स्थानीय प्रतिक्रिया दुकानदार कृष्णा ने दुकान की जांच की तो पांचों गै...