Ranchi News: फुटबॉल में डीएवी गोविंदपुर और बरियातू की टीम विजयी
रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार से दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। विद्यालय के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने क्रीड़ा ध्वजारोहण, मशाल प्रज्ज्वलन और खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, टेबल टेनिस और शूटिंग स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। पर्यवेक्षक के रूप में टीसीआई डीएवी पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर के प्राचार्य एस.के. पाठक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में डीएवी बरियातू, पुंदाग, गोविंदपुर, चतरा और खूंटी सहित पांच विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन बिरसा कॉलेज मैदान में फुटबॉल के मुकाबले खेले गए। अंडर-17 बालक वर्ग में टीसीआई डीएवी गोविंदपुर ने डीएवी पुंदाग को 4-0 और अंडर-19 वर्ग में 2-0 से हराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.