Ranchi News: फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच बांटी जर्सी
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। क्रियटीव हार्ट स्कूल की फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला परिषद सदस्य और अधिवक्ता आशुतोष तिवारी ने बच्चियों के बीच जर्सी का वितरण किया। इस दौरान जर्सी पाकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। मौके पर ग्रामीण और शिक्षक मौजूद थे। आशुतोष तिवारी ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। खेल के क्षेत्र में भी वे अपनी प्रतिभा के दम पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, खेल के प्रति समर्पित रहने और अपनी प्रतिभा निखारकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.