Ranchi News: फुटपाथ विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं की मिली जानकारी
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। फुटपाथ विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम की ओर से शनिवार को 14 वार्डों में लोक कल्याण मेला लगाया गया। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविरों में वार्ड संख्या 1 से 13 और वार्ड 47 के फुटपाथ विक्रेताओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शिविर में फुटपाथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण सुविधा, क्रेडिट कार्ड योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों का भौतिक सत्यापन करने के साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग की गई। लाभुकों को योजनाओं के लिए आवेदन करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.