Ranchi News: फुआ ने पढ़ाई के लिए डांटा तो घर छोड़कर भागी नाबालिग
रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी से लापता 14 साल की छात्रा का नौ दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। छात्रा की मां ने केस दर्ज कराया है। छात्रा अपनी फुआ के आवास पर रहकर पढ़ाई करती थी। वह पिछले 16 जुलाई को शाम में परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। इसके बाद वह न तो अपनी फुआ के पास लौटी और न ही ओरमांझी में अपने पैतृक आवास गई। बताया गया कि घर से बाहर निकलने से पूर्व नाबालिग को फुआ ने पढ़ाई के लिए डांट लगाई थी। लापता छात्रा की परिवार वालों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.