Ranchi News: फायरिंग से रोकने पर रवींद्र की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। हवाई फायरिंग करने से रोकने पर बेड़ो क्षेत्र में रवींद्र मुंडा नामक शख्स की गोली मारकर हत्या हुई थी। वारदात को अंजाम देने वाले बेड़ो के घाघरा निवासी विकास मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्टल व तीन गोलियां बरामद की हैं। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि नौ जुलाई को मधुपुर अखड़ा के पास रविंद्र की हत्या के बाद विकास समेत तीन के खिलाफ बेड़ो थाना में केस दर्ज किया गया था। बताया गया कि रविंद्र, विकास समेत अन्य लोग पार्टी कर रहे थे। तभी विकास ने गांव में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करनी चाही, लेकिन रवींद्र ने उसे रोक दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच विकास ने रविंद्र को गोली मार दी। अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज चुकी है। विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.