रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा में एक ईएमआई की जानकारी लेने गए फाइनांस कंपनी के कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया गया है। इस संबंध फाइनांस कंपनी के विक्रम कुमार ने अमन सिंह समेत अन्य के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित बिक्रम ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ ग्राहक प्रियंका देवी के घर पहुंचे थे। आरोप है कि भुगतान कराने के बहाने उन्हें एचइसी के सेक्टर दो में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बुलाया गया, जहां अमन सिंह और उसके साथियों ने पहले अभद्र व्यवहार किया। फिर अन्य लोगों को बुलाकर हमला कर दिया। हमले में विक्रम के सिर पर गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाकर पारस अस्पताल पहुंचाया, जहां सिर पर पांच टांके लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...