Ranchi News: फर्जी चेक पर अवैध निकासी मामले में जमानत नहीं
रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: रांची। अपर न्यायायुक्त देवाशीष मोहापात्रा की अदालत ने धोखाधड़ी से जुड़े मामले में जेल में बंद आरोपी शैलेश कुमार राम को जमानत देने से इनकार किया है। आरोपी पिछले पांच महीनों से न्यायिक हिरासत में है। यह मामला संत अलबर्ट कॉलेज के नाम से जारी फर्जी चेक के जरिए 8,40,460 रुपये की अवैध निकासी के प्रयास से जुड़ा है। घटना को लेकर लालपुर थाना कांड संख्या 341/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि याचिकाकर्ता ने कथित तौर पर धोखाधड़ी के लिए फर्जी चेक के जरिए आरटीजीएस करने की कोशिश की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.