रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना कांड संख्या 78/2024, दिनांक 3 दिसंबर 2024 के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त पहाड़ी जी उर्फ रामेश्वर महतो के घर रविवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी मुनेश्वर महतो का पुत्र और ग्राम डामारु, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग का निवासी है। मामला धारा 126(2), 115(2), 109, 308(5), 308(4), 3(5) बीएनएस और 17 सीएलए एक्ट के तहत दर्ज है। बुढ़मू पुलिस ने केरेडारी थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...