Ranchi News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र की लावेद बस्ती स्थित एक खटाम में पवन सिंह नामक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक पवन सिंह लावेद बस्ती में ही रहता था। लेकिन, उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जतायी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इधर, परिजनों ने पुलिस को बताया कि पवन सिंह की हत्या कर फांसी का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया है। उसके शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों की आशंका पर पुलिस आत्महत्या तथा हत्या के हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.